Loading ...
SeekhoCoding
Python Syllabus Game Python Projects

Chapter 3 : Operators In Python

Operators In Python Chapter Python Language का एक महत्वपूर्ण Chapter है , क्योंकि Operators के उपयोग से ही Python मे Addition , Substraction , Multiplication जैसे operations perfom किए जाते है | Python Language से Games , Websites , calculator जैसे projects create करने के लिए Operators का बहुत अधिक उपयोग किया जाता है | आप इस Chapter मे Comparison , Arithmetic , Membership जैसे और महवपूर्ण Operators के बारे मे जानेगे |

Operators

Python Programming हो या फिर कोई और Programming language हर Programming language मे operators बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | | +, - , = इतयादि कुछ operators है | operators का उपयोग Comparison , calculations , जैसे काम करने के लिए किया जाता है | operators वे चिहन होते है जिनके उपयोग से varriables और values पर operations किए जाते है | सरल शब्दो मे values पर operations perform करने के लिए operators का उपयोग किया जाता है | operators की अलग - अलग श्रेणियाँ है और हर operator श्रेणियाँ का अपना - अपना काम होता है | नीचे operators को समझाया गया है |


Arithmetic Operators

arithematics operators बुनियादी operators है यानि की arithematics operators का उपयोग लगभग हर program मे किया जाता है mahtematics operations (//, *, -, +) Perfom करने के लिए arithematics operators का उपयोग किया जाता है | arithematics operators numerical values पर काम करते है | नीचे arithematics operators को समझाया गया है |

Operators operators Sign example Output
Addition + a + b 13
substraction - a - b -3
multiplication * a - b 40
division / a - b 0.625

Works

Addition Operator : value को आपस मे जोडने के लिए Addition operator का उपयोग किया जाता है |
Substraction Operator : एक value मे से दूसरी को Minus करने के लिए Substraction operator का उपयोग किया जाता है |
Multiplication Operator : values को आपस मे multiply करने के लिए multiplication operator का उपयोग किया जाता है |
Division Operator : एक value से दूसरी को भाग देने के लिए division operator का उपयोग किया जाता है |


Arithmetic Operators का उपयोग

1a = 1
2b = 8
3print(a+b)
4print(a-b)
5print(a*b)
6print(a/b)
    
  • Output
  • 9
    -7
    8
    0.125
        

    Code Explanation

    a = 1 = > a variable मे 1 value store की गई है |
    b = 8 = > b variable मे 8 value store की गई है |
    print(a+b) = > ये print() function screen पर a और b की addition value को show करता है |
    print(a-b) = > ये print() function screen पर a मे से b को Substrct करने के बाद की value को show करता है |
    print(a*b) = > ये print() function screen पर a की b से multiplication value को show करता है |
    print(a/b) = > ये print() function screen पर a को b से devide करने के बाद आने वाली value को show करता है |


    Comparison Operators

    Comparison operators को relational operators के नाम से भी जाना जाता है | Comparison operators Python language मे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | Comparison Operators का उपयोग किन्ही values की आपस मे तुलना (Comparison) करने के लिए किया जाता है और output हमेशा True और False मे लौटाता है | नीचे Comparison Operators को अच्छे से समझाया गया है

    Operators Operators Sign examples Output
    equal equal = = a = = b False
    Not Equal ! = a ! = b True
    Greaterthan > a > b False
    lessthan << /th> a < b True
    Greaterthan equal > = a > = b False
    lessthan equal < = a < = b True

    Works

    Double equal(= =) : a b के बराबर है या नही ये पता करने के लिए Double Equal Operator ( = = ) का उपयोग किया जाता है |
    not equal(! =) : a b के बराबर नही है ये पता करने के लिए Not Equal Operator ( ! = ) का उपयोग किया जाता है |
    Greaterthan(>) : a b से बडा है ये पता करने के लिए Operator ( > ) का उपयोग किया जाता है |
    lessthan : a b से छोटा है ये पता करने के लिए Operator ( < ) का उपयोग किया जाता है |
    Greaterthan equal (>=) : a b ke बराबर है या a b से बडा है पता करने के लिए Operator ( >= ) का उपयोग किया जाता है |
    lessthan equal(<=) : a b के बराबर है या a b से छोटा है पता करने के लिए Operator ( < = ) का उपयोग किया जाता है |

    Comparison Operators का उपयोग

    1a = 5
    2b = 9
    3print(a == b)
    4print(a > b)
    5print(a < b)
    6print(a >= b)
    7print(a <= b)
  • Output
  • False
    False
    True 
    False
    True 

    Code Explanation

    a = 5 = > a नाम का एक Variable create किया गया है जिसमे 5 Number value store की गई है |
    b = 9 = > b नाम का एक Variable है जिसमे 9 Number Value stored है |
    print(a == b) = > ये print() function screen पर a और b दोनों बराबर है या नही के result को show करता है |
    print(a > b) = > ये print() function a b से बडा है या नही के result को show करता है |
    print(a < b) = > ये print() function a b से छोटा है या नही के result को show करता है |
    print(a > = B) = > ये print() function a b से बडा है या b के बराबर है के result को show करता है |
    print(a < = b) = > ये print() function a b से छोटा है या b के बराबर है के result को show करता है |


    Logical Operators

    Logical Operators भी True False मे ही output return करते है दो condition को जोडने के लिए Logical operator का उपयोग किया जाता है | Mainly Logical operators तीन तरह के होते है जिनका उपयोग करपाना बहुत सरल है नीचे Logical Operators को अच्छे से समझाया गया है

    Operators example Output
    AND a == b and a != b and a > b False
    Or a == b or a != b or a > b True
    Not not a != b False

    And : And Operator के case मे सभी conditions सही होने पर Output मे True मे मिलता है अन्यथा False मे |
    Or : Or Operator के case मे सभी conditions मे से कोई एक condition भी True होने पर output मे True मे मिलता है |
    Not : Not Operator का उपयोग करने पर condition उल्टी हो जाती है |


    Code


    1a = 20
    2b = 10
    3print(a==b and a!=b and a>b)
    4print(a==b or a!=b or a>b)
    5print(not a!=b)
  • Output
  • False
    True
    False

    Code Explanation

    a = 20 = > a variable मे 20 value store की गई है |
    b = 10 = > b एक variable है जिसमे 10 number value store की गई है |
    print(a == b and a != b and a > b) = > ये print() function result मे True तभी show करेगा जब दि गई सभी conditions True होगी |
    print(a == b or a != b or a > b) = > दि गई conditions मे से कोई एक condition True होने पर ये print() screen पर True show करता है |
    print(not a != b) = > ये print() function a के b के बराबर नही होने पर False Show करेगा |


    Assigement Operators

    Varriables के अन्दर value assign करने के लिए Assigement operators का उपयोग किया जाता है|
    सरल शब्दो मे , किसी varriable के अन्दर value assign करने के लिए कोई दुसरा varriable बनाने की जरुरत ना पडे , इसलिए assigement operator का उपयोग किया जाता है जैसा का की आपको पता ही होगा की किसी variable मे कोई value assign / store करने के लिए = (equal) operator का उपयोग किया जाता है पर Python इतनी अच्छी language है कि कोई value assign करने के लिए इसमे equal(=) operator के अलावा भी कुछ और operators होते है जिनका नीचे अच्छे से वर्णन किया गया है |

    Operators examples Output
    = x = 10; 10
    + = x + 5; 15
    - = x - 2; 8
    * = x * 3; 30
    / = x / 2; 5

    Works

    + = Operator का उपयोग किसी varriable के अन्दर और Extra value जोडने के लिए किया जाता है |
    -= Operator का उपयोग किसी varriable के अन्दर से values कम के लिए किया जाता है | *= Operator का उपयोग कोई value multiply करके किसी varriable के अन्दर stored value मे जोडने लिए किया जाता है |
    /= Operator का उपयोग किसी varriable के अन्दर stored value को किसी और value से devide करके आने वाली value को add किया जा सकता है |

    Code

    1a = 20
    2print(a+5)
    3print(a-3)
    4print(a*2)
    5print(a/3)
        
  • Output
  • 25
    17
    40
    6.666666666666667

    Code Explanation

    a = 20 = > a एक variable है जिसमे 20 value store की गयी है |
    print(a+5) = > ये Print() function a variable मे stored value मे 5 को add करता है और final 25 value को show करता है |
    print(a-3) = > a variable मे stored value से 3 को substract करने के बाद a variable को display करता है |
    print(a*2) = > ये print() function a variable की 2 से multiplication करने के बाद a मे stored final value को show करता है |
    print(a/3) = > ये print() function a को 3 से devide करने के बाद आई value को show करता है |


    Membership Operators

    आपको बता दे की Membership operators Python language मे बहुत महात्वपूर्ण भूमिका निभाते है क्योंकि Membership operators का काम ही कुछ ऐसा होता है और इनका उपयोग करना उससे भी सरल होता है कोई alphabet , number etc. किसी list , dictionary etc. के अन्दर है या नही ये पता करने के लिए Membership Operators का उपयोग किया जाता है |

    1a = "hello"
    2print('h' in a)
        
  • Output
  • True
        

    Code Explanation

    a = "hello" = > a नाम का एक variable create किया गया है जिसमे "hello" value store की गई है |
    print('h' in a) = > ये print() function 'h' text a variable मे है या नही के result को show करता है |

    आप इस तरह से Membership operator के उपयोग से कोई number , text , name etc. किसी variable मे है या नही | ये पता कर सकते है |


    Operators के लाभ

    जैसा की अब तक आप समझ ही गए होगे की operators हमारे लिए कितने helpful है फिर भी आपको अच्छे से समझाने के लिए नीचे operators के लाभ बताए गये है : 1. Mahtematics operations perfom करने के लिए Operators Helpful है |
    2. conditions को आपस मे compare करने के लिए Operators Helpful है |
    3. किसी variable मे stored value मे कुछ update करने के लिए Assigement Operators बहुत Helpful है |
    4. किसी special number , value या character etc. को किसी variable मे search करने के लिए Membership operator बहुत Helpful है |
    5. Operators Python Language मे पहले से create किए गए है , इसलिए इनको create करने की जरूरत नही है |

    You have completed This Chapter ! 🎉

    Now you can choose any one of the following options to test your knowledge :

    💻

    Code Practice

    Solve practical exercises .

    Practice Now
    🏆

    Knowledge Test

    Answer the questions of the chapter .

    Start Test
    📘

    Next Chapter

    Continue your Python journey by reading the next chapter.

    Next Chapter
    🆘

    Help Center

    Users and we all help you together .

    Peer Learning
    Expert Advice
    Live Chat
    Fast Solutions